हरियाणा में धान खरीद पर बड़ा फैसला, इन 4 जिलों के किसानों की दूसरे जिलों में बिक्री पर रोक...अटका 321 करोड़ का भुगतान

Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2026 02:59 PM

farmers from these four districts in haryana are prohibited from selling goods

हरियाणा में धान की खरीद का सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसी बीच, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और अंबाला के किसानों की ओर से दूसरे जिलों में

चंडीगढ़: हरियाणा में धान की खरीद का सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसी बीच, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और अंबाला के किसानों की ओर से दूसरे जिलों में धान की बिक्री पर रोक लगा दी है। विभाग ने इन चार जिलों में बंपर धान की आवक और खरीद का हवाला देते हुए यह प्रतिबंध लगाया है। निदेशालय की ओर से जारी पत्र में इसके पीछे मुख्य कारण स्पष्ट किए गए हैं।

राज्य में धान खरीद की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई है। मंडियों के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक प्रदेश की मंडियों में 46.63 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है, जिसमें से 40.95 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं, मंडियों से कुल 35.90 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है।

एक तरफ जहां प्रशासन खरीद और उठान को सुचारू बनाने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर त्योहारों के सीजन में भी किसानों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, किसानों का करीब 321 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी अटका हुआ है, जिससे अन्नदाताओं में चिंता बनी हुई है।

सीजन के समापन की ओर बढ़ते हुए मार्केटिंग बोर्ड, वेयरहाउस, हेफेड और अन्य खरीद एजेंसियों से उन क्रय केंद्रों  की सूची मांगी गई है, जहां अब धान की आवक पूरी तरह बंद हो चुकी है या नहीं के बराबर है। इन सेंटर्स को अब बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि प्रशासनिक संसाधनों का सही उपयोग किया जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!