अंबाला के बाद कुरुक्षेत्र में किसानों का 'महाभारत', बेरिकेट्स तोड़ दिल्ली हुए रवाना

Edited By vinod kumar, Updated: 25 Nov, 2020 06:50 PM

farmers broke barricades in kurukshetra police used water canon

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेशभर के किसान संगठनों ने 26 नवंबर यानि कल दिल्ली कूच का ऐलान किया। किसानों ने दिल्ली के लिए बढ़ना शुरु कर दिया है। अंबाला के बाद अब कुरुक्षेत्र में किसानों ने पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के लिए लगाए गए बेरिकेट तोड़ दिए।

कुरुक्षेत्र (विनोद/रणदीप): कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेशभर के किसान संगठनों ने 26 नवंबर यानि कल दिल्ली कूच का ऐलान किया। किसानों ने दिल्ली के लिए बढ़ना शुरु कर दिया है। अंबाला के बाद अब कुरुक्षेत्र में किसानों ने पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के लिए लगाए गए बेरिकेट तोड़ दिए। बेरिकेट को तोड़ने के बाद वह जीटी रोड से आगे निकल रहे हैं, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। लेकिन किसान रुकने का नाम नहीं ले रहे। वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 

PunjabKesari, haryana

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन ने कहा है कि वह हर हाल में दिल्ली कूच करेंगे। इसी के तहत किसानों ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में सभी को धता बताते हुए दिली कूच किया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने इंतजाम किए हुए हैं, भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई, लेकिन इसके बाद भी नहीं रुक रहे।  

PunjabKesari, पोीबोलो

इससे पहले बुधवार सुबह अंबाला में किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट तोड़े और दिल्ली के लिए रवाना हुए। यहां मोहड़ा में किसान सुबह से इकट्ठा होने शुरू हो गए। जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। किसानों से बातचीत कर उन्हें आगे जाने से रोका गया, लेकिन किसान नहीं माने और बेरिकेट को तोड़ कर आगे निकल गए। जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

PunjabKesari, haryana

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भारी विरोध है। किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मांगों को लेकर सरकार की नजरअंदाजी को देखते हुए किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। किसानों को कहना है कि वह हर कीमत पर दिल्ली पहुंचेंगे। वह पीछे हटने को तैयार नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!