बैठक में जा रहे भाजपा कार्यकर्ता को किसानों ने पीटा, झड़प में दूसरे का हाथ टूटा

Edited By vinod kumar, Updated: 05 Jul, 2021 07:57 PM

farmers beat up bjp worker going to the meeting

नए कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 7 महीनों से अधिक समय से विभिन्न राज्यों के किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान लगातार तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इन सबके बीच सोमवार डबवाली में नाराज किसानों ने...

डबवाली (संदीप): नए कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 7 महीनों से अधिक समय से विभिन्न राज्यों के किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान लगातार तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इन सबके बीच सोमवार डबवाली में नाराज किसानों ने भाजपा कार्यकर्ता को पीट दिया। किसानों व भाजपा कार्यकर्ता में डबवाली के चौटाला रोड पर आज जोरदार झड़प हुई। 

इस झड़प में भाजपा के कार्यकर्ता के कपड़े तक फट गए, जबकि दूसरे कार्यकर्ता का लाठी लगने से हाथ टूट गया है। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत से भाजपा के कार्यकर्ता को किसानों के चंगुल से बाहर निकाला। भाजपा कार्यकर्ता ने डबवाली के नागरिक अस्पताल में एम.एल.आर कटवाई है।  

PunjabKesari, haryana

भाजपा की बैठक का विरोध करने पहुंचे थे किसान
प्राप्त जानकारी के अनुसार डबवाली के चौटाला रोड पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गई भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल की बैठक में सुरेश नाम का यह कार्यकर्ता शामिल होने जा रहा था। भारी संख्या में किसान भाजपा जिला अध्यक्ष की इस बैठक का विरोध करने पहुंचे थे। किसानों ने हाथों में काले झंडे लिए हुए थे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता सुरेश व किसानों के बीच मीटिंग में जाने को लेकर आपसी बहस बाजी शुरू हो गई। किसान व भाजपा कार्यकर्ता ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। 

सुरेश ने कहा कि उसे किसानों ने पार्टी की बैठक में जाने से रोका था। किसान उसे मीटिंग में शामिल होने से कैसे रोक सकते हैं। वहीं, किसानों का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ता ने शांतिपूर्वक जिला अध्यक्ष की बैठक का विरोध कर रहे किसानों के साथ गाली-गलौच की थी। जिसके बाद यह पूरा मामला बढ़ा। किसान नेता गुरप्रेम सिंह देसूजोधा के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा कार्यकर्ता की गलती थी। गुरप्रेम देसूजोधा ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता और एम.एस.पी. पर गारंटी कानून नहीं बनता तब तक भाजपा नेताओं व उनके कार्यक्रमों का विरोध जारी रहेगा। 

PunjabKesari, haryana

अभी शिकायत नहीं आई है
डबवाली के डी.एस.पी. कुलदीप बेनीवाल के मुताबिक चौटाला रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल ने पार्टी कार्यकर्तोओं की बैठक आयोजित की थी। इस बैठक का विरोध करने किसान भी मौके पर पहुंचे थे। डी.एस.पी. के मुताबिक अभी पुलिस के पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!