फरीदाबाद को स्मार्ट बनाने के लिए 1847 करोड़ रुपए का खाका तैयार: CM खट्टर

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 29 Apr, 2018 08:51 AM

faridabad smart city manohar lal khattar

फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रदेश सरकार कमर कस चुकी है। केंद्र-प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 1847 करोड़ रुपए खर्च करते हुए स्मार्ट सिटी के सपने को पूरा किया जाएगा और नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यह...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रदेश सरकार कमर कस चुकी है। केंद्र-प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 1847 करोड़ रुपए खर्च करते हुए स्मार्ट सिटी के सपने को पूरा किया जाएगा और नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यह वाक्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने रोड शो के दौरान कहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत प्रदेश सरकारों ने फरीदाबाद के विकास को दरकिनार किए रखा, जिसके परिणामस्वरूप एशिया में औद्योगिक नगरी के रूप मे अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाला यह शहर लगातार पिछड़ता चला गया। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा  फरीदाबाद की प्रमुख समस्याओं का समाधान किए जाने के साथ-साथ आधुनिक तर्ज पर शहर का विकास करवाने की दिशा में योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 1847 करोड़ रुपए खर्च करने का खाका तैयार हो चुका है। इसमें मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत फरीदाबाद में 1137 करोड़ रुपए के विकास कार्य, फरीदाबाद शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 400 करोड़ रूपए टग पेयजलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज एवं गन्दे पानी की निकासी के लिए अम्रुत योजना के तहत 310 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। सबका साथ सबका-सबका विकास के दर्शन पर अग्रसर होते हुए वर्तमान हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करवाने के साथ-साथ सामानांतर रूप से सभी वर्गों विशेष रूप से सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए योजनाओं को कार्यरूप दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!