Edited By vinod kumar, Updated: 28 Dec, 2019 07:54 PM
दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत से करोड़ों रुपये की डिमांड करने वाले दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। दरअसल, दोनों आरोपी गृह मंत्रालय के फर्जी अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। यह एक केंद्रीय मंत्री के नाम पर...
चंडीगढ़(धरणी): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत से करोड़ों रुपये की डिमांड करने वाले दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। दरअसल, दोनों आरोपी गृह मंत्रालय के फर्जी अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। यह एक केंद्रीय मंत्री के नाम पर हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह से पैसा उगाही की कोशिश में लगे हुए थे, लेकिन इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम उपकार सिंह और जगतार सिंह है।
हरियाणा के मंत्री से की थी तीन करोड़ की मांग
जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने रणजीत सिंह को एक एप के जरिए कॉल की थी। ठगों ने रणजीत सिंह से तीन करोड़ रुपये की डिमांड की थी। मामला दिल्ली पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई। मामले को स्पेशल सेल को सौंपा गया। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि फोन कॉल केंद्रीय मंत्री के घर से नहीं की गई थी। इसके बाद स्पेशल सेल ने कॉल करने वालों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।