2 पुलिसकर्मियों पर फर्जी आई.डी. बनाकर 45 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 20 Feb, 2020 11:18 AM

fake id on 2 policemen 45 lakh fraud case filed

पुलिस के अकाऊंट ब्रांच में कार्यरत 2 पुलिसकर्मियों द्वारा फर्जी आई.डी. व फर्जी टी.ए. बिल बनाकर 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने एस.पी.....

करनाल (काम्बोज) : पुलिस के अकाऊंट ब्रांच में कार्यरत 2 पुलिसकर्मियों द्वारा फर्जी आई.डी. व फर्जी टी.ए. बिल बनाकर 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने एस.पी. के निर्देश पर केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। एस.पी. ने मामले की जांच सी.आई.-1 और 2 को सौंप दी है। हालांकि, पुलिस ने तत्परता के साथ मामला दर्ज कर लिया है, फिर भी कोई भी पुलिस अधिकारी इस बारे में बोलने से बच रहा है। पुलिस अधिकारी मामले को लेकर प्रैंस कान्फ्रैंस कर सकते हैं। 

ब्रांच में कार्यरत उक्त 2 कर्मचारियों पर आरोप है कि 2013 से लाखों का फर्जीवाड़ा करने में जुटे थे, मामले तब उजागर हुआ जब 2 चतुर्थ कर्मचारियों के खातों में टी.ए.-डी.ए. के नाम पर लाखों रुपए डाल दिए। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए। मामले की परतें जैसे ही खुली तो पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। हिरासत में लिए पुलिस कर्मियों द्वारा बलवान सिंह व सुमित कु मार के नाम से यूनिक आई.डी., फर्जी आई.डी. बनाकर लाखों रुपए निकाल लिए।

जांच में पता चला कि इस नाम के पुलिस कर्मचारी तो करनाल में हैं ही नहीं। इनके द्वारा 2 चतुर्थ कर्मचारी के खातों में करीब 20 लाख रुपए अलग-अलग वर्षों में भेजे गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी संजीव गौड़ ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 45 लाख रुपए गबन का मामला है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!