Edited By Rakhi Yadav, Updated: 26 May, 2018 07:20 AM
आई.टी.आई. की परीक्षा में फेल होने से परेशान एक छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। छात्र की पी.जी.आई. रोहतक में मौत हो गई। करनाल के गांव रसीन निवासी वीरेंद्र गोहाना के गांव ढुराना में बुआ के यहां....
गोहाना(अरोड़ा): आई.टी.आई. की परीक्षा में फेल होने से परेशान एक छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। छात्र की पी.जी.आई. रोहतक में मौत हो गई। करनाल के गांव रसीन निवासी वीरेंद्र गोहाना के गांव ढुराना में बुआ के यहां रह रहा था। वह नौल्था आई.टी.आई. का छात्र था।
वीरेंद्र ने बीते दिनों फिटर डिप्लोमा कोर्स की प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी। वह परीक्षा में फेल हो गया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। वीरेंद्र ने गांव ढुराना में जहरीला पदार्थ निगल लिया। वीरेंद्र की बुआ व अन्य परिजनों को इस बारे में पता चला तो उसे पी.जी.आई. रोहतक ले गए। वहां उसकी मौत हो गई।