गर्भवती महिला से दुष्कर्म में नाकाम हुए तो चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 31 May, 2022 10:11 AM

failed in raping a pregnant woman

गर्भवती महिला पर बुरी नीयत रखने वाले गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म में नाकाम होने पर उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने महिला की हत्या के बाद उसके शव को घसीटकर बनछटी (सरसों के फानों) के ढेर पर औधे मुंह फेंक दिया। आशंका

भिवानी: गर्भवती महिला पर बुरी नीयत रखने वाले गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म में नाकाम होने पर उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने महिला की हत्या के बाद उसके शव को घसीटकर बनछटी (सरसों के फानों) के ढेर पर औधे मुंह फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि दिन के समय वे शव को नहीं जला पाए, इसलिए रात को शव जला उसे खुर्द-बुर्द करने की मंशा भी रही होगी। फिलहाल इस हत्याकांड के दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने महिला की हत्या की बात भी कुबूली है।

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सदर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी 23 वर्षीय महिला का शव पुलिस को बलाई में सरसों के फानों के ढेर पर औधे मुंह पड़ा मिला था। महिला के शरीर पर नीचे के कपड़े भी खुले थे। इससे उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं डॉग स्क्वाड के अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी आसपास के इलाके की छानबीन की थी। महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी शादी करीब छह साल पहले उत्तर प्रदेश निवासी महिला के साथ हुई थी। उसे एक पांच साल की बेटी और करीब ढाई साल का एक बेटा भी है, जबकि उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी।

उसने बताया कि शनिवार दोपहर को उसकी मां खेतों से ईंधन लेकर घर आई थी। इस ईंधन की गठड़ी को बलाई में डालने के लिए उसकी मां ने उसकी पत्नी को भेजा था। करीब आधे घंटे बाद भी जब उसकी पत्नी घर नहीं लौटी तो उसकी मां को आशंका हुई, क्योंकि उसकी पत्नी गर्भवती थी, उसे कहीं चक्कर तो नहीं आ गया। इस आशंका से घिरी उसकी मां व उसकी पत्नी का 26 वर्षीय भाई व उसके ताऊ का लड़का बलाई में पहुंचा तो उसकी पत्नी सरसों के फानों पर औंधे मुंह पड़ी थी। उसकी पत्नी के शरीर के नीचे के हिस्से के कपड़े भी खुले हुए थे। उसने आरोप लगाया था कि गांव के ही चार युवकों की उसके साथ पुरानी रंजिश थी। उन्होंने उसे धमकी दी हुई थी। इस पर सदर पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत चार नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी थी। हत्या के बाद महिला के शव को रात के समय जलाकर खुर्द-बुर्द किए जाने की आशंका भी जताई गई थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!