Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Apr, 2018 02:09 PM
29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की जन अाक्रोश रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरपूर है जिसके चलते तैयारियां जोरों पर चल रही है, रैली को ध्यान में रखते हुए तिगांव से विधायक ललित नागर ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई...
फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की जन अाक्रोश रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है, जिसके चलते तैयारियां जोरों पर चल रही है, रैली को ध्यान में रखते हुए तिगांव के विधायक ललित नागर ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई ,उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए कहा कि सभी कार्यकर्ता इस रैली में बढ़चढ़ कर भाग लें। ताकि विरोधियों को काग्रेंस की ताकत का पता चल सके।
विधायक का कहना है कि भाजपा का जनाधार लगातार घटता ही जा रहा है। अागामी अाने वाला समय कांग्रेस की ही होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा इस रैली की असफलता की शुभकामनाएं देने पर नागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कोई भी रैली अाज तक फ्लॉप नहीं हुई है लेकिन भाजपा की हर रैली फ्लॉप होती अाई है। प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर उनका कहना है कि हमारे सभी बड़े नेता कांग्रेस को अलग-अलग तरह से मजबूत करने में जुटे हुए हैं जिसमें कोई गुटबाजी नहीं है ।