Edited By vinod kumar, Updated: 09 May, 2021 10:33 AM
करनाल के विकास नगर में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक और उसकी पत्नी का कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। युवक अभी केरल से लौटा था, वह वहां सैलून पर काम करता था। लॉकडाउन की वजह से वापस अपने घर आया था। उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से मायके गई हुई थी।
करनाल (विकास मैहला): करनाल के विकास नगर में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक और उसकी पत्नी का कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। युवक अभी केरल से लौटा था, वह वहां सैलून पर काम करता था। लॉकडाउन की वजह से वापस अपने घर आया था।
जानकारी के मुताबिक मृतक महबूब की पत्नी पिछले कुछ समय से मायके गई हुई थी। रोजाना फोन पर भी झगड़ा होता था, जिसके चलते युवक ने परेशान होकर जहर खा लिया और मौत को गले लगा लिया। इसकी सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की पड़ताल की, उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)