Edited By Rakhi Yadav, Updated: 28 Dec, 2018 12:29 PM
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के शुरु में ही किसानों के मुद्दे पर सदन में जोरदार बहस शुरु हो गई है। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा ....
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के शुरु में ही किसानों के मुद्दे पर सदन में जोरदार बहस शुरु हो गई है। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस सरकार ने किसानों के सथ ज्यादती की है।
इसी दौरान वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु भड़क गए और उन्होंने कहा कि इनेलो ने किसानों पर गोलियां चलवाई थी। लेकिन हमारी सरकार ने तो उल्टा किसानों को राहत दी है। उन्होने कहा कि बीजेपी की सरकार में किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा दिया गया है।
सदन में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी इस मुद्दे पर चुप नहीं रहे। उन्होंने भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।साथ ही कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है। इन्होंने किसानो ंके कर्जमाफी के नाम पर महज औपचारिकता पूरी की है।