कंप्यूटर ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति

Edited By Shivam, Updated: 27 Apr, 2018 08:07 PM

end of indefinite strike of computer operators government agreed

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 13वें दिन समापन हुआ। राज्य का प्रतिनिधि मंडल राज्य प्रधान हवा सिंह की अध्यक्षता में राज्यमंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण बेदी के चंडीगढ़ निवास स्थान पर उनका व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार का...

चंडीगढ़ (धरणी): कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 13वें दिन समापन हुआ। राज्य का प्रतिनिधि मंडल राज्य प्रधान हवा सिंह की अध्यक्षता में राज्यमंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण बेदी के चंडीगढ़ निवास स्थान पर उनका व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार का धन्यवाद प्रकट करने के लिए पहुंचे व हमारी मांगों को मानने के लिए सरकार का आभार प्रकट किया।

PunjabKesari

राज्य प्रेस सचिव गिरीश कुमार ने बताया कि आज की वार्तालाप की मध्यस्था वेद प्रकाश सैनी, राज्य प्रदेशाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने की। सरकार की तरफ से हमारी मांगो पर सहमति बन गई है।

इन मांगों पर बनी सहमति-
1. कंप्यूटर ऑपरेटरों के नियमित होने तक समान काम समान वेतन दिया जाएगा। जिसमें डीआईटीएस, आऊट सोर्सिंग व हार्टोन को शामिल किया जाएगा।
2. हरियाणा प्रदेश में डीआईटीएस, आऊट सोर्सिंग व हार्टोन के तहत लगे कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के लिए सर्विस रूल लागू किए जाएंगे।
3. हड़ताल के दौरान व पंचकूला, अंबाला, महेंन्द्रगढ़ और कैथल में हटाए गए कंप्यूटर प्रोफेशनल्स को दोबारा नौकरी पर रखा जाएगा।
4. 7 फरवरी 2018 को करनाल में कंप्यूटर प्रोफेशनल पर दर्ज किए गए मुकदमें वापिस लिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!