सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कई विभागों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, SDM को भी सौंपा ज्ञापन

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2020 05:29 PM

गोहाना में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कई विभागों के कर्मचारियों ने गोहाना के विश्राम ग्रह में इकठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए गोहाना के एसडीएम में पहुंच कर मुख्य मंत्री व् प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन

गोहाना( सुनील जिंदल): गोहाना में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कई विभागों के कर्मचारियों ने गोहाना के विश्राम ग्रह में इकठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए गोहाना के एसडीएम में पहुंच कर मुख्य मंत्री व् प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा सरकार अपनी कर्मचारियों विरोधी नीतियों को वापस ले नहीं तो आने वाले समय में सभी विभागों के कर्मचारी इकठा होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

कर्मचारियों ने कहा आज सरकार कर्मचारियों को सामनानित करने की बजाय प्रताड़ित करने का काम कर रही है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि जो सरकार ने 1983 पीटीआई अध्यापको को हटाया है उनको तुरंत प्रभाव के वापस ले। इसके इलावा दस हजार हेल्थ कर्मचारियों को निकालने की तैयारी की जा रही है उनपर भी रोक लगाई जाए। 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!