कर्मचारी बैरिकेड तोड़ सचिवालय में घुसे, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Edited By vinod kumar, Updated: 12 Jan, 2021 02:21 PM

employees barricade broke into secretariat

सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने यमुनानगर जिला सचिवालय के गेट पर लगाए गए बैरिकेड को तोड़कर सचिवालय में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। एक तरफ बैरिकेड...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने यमुनानगर जिला सचिवालय के गेट पर लगाए गए बैरिकेड को तोड़कर सचिवालय में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। एक तरफ बैरिकेड को रोके रखने के लिए पुलिस कर्मचारी जोर लगा रहे थे तो दूसरी तरफ कर्मचारी बैरिकेड को पीछे हटा रहे थे। जिसमें कर्मचारियों को कामयाबी मिली और उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से धक्का-मुक्की करते हुए सचिवालय में प्रवेश किया। 

सचिवालय में कर्मचारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही है, उन्हें काम से हटाया जा रहा है। कई विभागों के कच्चे कर्मचारियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला। कर्मचारी नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पदोन्नति में  टेस्ट की शर्त को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो वह राज्य कार्यकारिणी के आदेश पर आगामी फैसला लेकर और संघर्ष तेज करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!