शाहबाद शुगर मिल का कर्मचारी मिला काेराेना पाॅजिटिव, पिछले 3 माह से सांस की बीमारी से था ग्रस्त

Edited By vinod kumar, Updated: 01 May, 2020 05:08 PM

हरियाणा में काेराेना वायरस के मामलाें में तेजी से वृद्धि हाे रही है। अब शाहबाद शुगर मिल में कार्यरत कर्मचारी करोना पॉजिटिव मिला। इसकी पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ रुपिंद्र सिंह सैनी ने की।

कुरुक्षेत्र(रणदीप): हरियाणा में काेराेना वायरस के मामलाें में तेजी से वृद्धि हाे रही है। अब शाहबाद शुगर मिल में कार्यरत कर्मचारी करोना पॉजिटिव मिला। इसकी पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ रुपिंद्र सिंह सैनी ने की।  

कर्मचारी के पाॅजिटिव पाए जाने के बाद अब शुगर मिल एरिया को कंटेनमेंट जाेन बनाया जाएगा। डेढ़ किलोमीटर के एरिया को बफर जोन बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये संक्रमित कर्मचारी पिछले 3 महीने से सांस की बीमारी से ग्रस्त था। चंडीगढ़ पीजीआई अपने इलाज के लिए वह जाता रहता था।

2 दिन पहले भी उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद वह चंडीगढ़ पीजीआई में अपना इलाज करवाने गया था। यहां उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया और कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया। इस बारे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉक्टर रुपिंदर सिंह सैनी ने कहा कि शुगर मिल क्षेत्र को कंटेनमेंट जाेन बनाया जाएगा। इसके साथ ही आसपास के डेढ़ किलो मीटर वाले रेडिएशन एरिया को बफर जोन बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को सैंपलिंग के लिए भेजा जाएगा। इसमें शुगर मिल में रहने वाले आस-पड़ोस के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके साथ ही परिवार के 8 सदस्यों के भी सैंपल लिए जाएंगे। उधर, शुगर मिल के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि कर्मचारी पिछले कई महीनों से छुट्टी पर था। वह सांस की समस्या के कारण चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के लिए जाता था। उन्होंने बताया कि शुगर मिल में लगभग 650 कर्मचारी काम करते हैं, जोकि 3 शिफ्टों में काम करते हैं। कोशिश है कि सभी के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!