Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Apr, 2018 01:20 PM
हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा 23 अप्रैल को दादरी, भिवानी व झज्जर आदि जिलों का दौरा कर कार्यक्रमों में शिरकत करेंंगे तथा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। यह जानकारी भाजपा नेता रीतिक वधवा ने दी।
चंडीगढ़(चंद्रशेखऱ धरणी): हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा 23 अप्रैल को दादरी, भिवानी व झज्जर आदि जिलों का दौरा कर कार्यक्रमों में शिरकत करेंंगे तथा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। यह जानकारी भाजपा नेता रीतिक वधवा ने दी।
उन्होंने बताया कि शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा प्रात 11 बजे श्रीकृष्ण गौशाला के नजदीक भारतीय जनता पार्टी चरखी दादरी के नए कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे व जनता की समस्याओं को सुनेंगे, जिसके बाद 12 बजे तोशाम बाईपास पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिवानी के नए कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे, इसके मंत्री जी जिले के गांव पासोहर झज्जर बादली मार्ग पर अायोजित होने वाले कवि सम्मेलन में शिकरत करेंगे।