बाबाओं के चमत्कारों की पोल खोलेगा शिक्षा विभाग

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Feb, 2018 09:18 AM

education department will open the papers of baba s miracles

हरियाणा में अब बाबाओं की पोल खोल अभियान शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के 2 बाबाओं रामपाल और गुरमीत राम रहीम के प्रकरणों के बाद शिक्षा विभाग यह पोल खोल अभियान शुरू करने जा रहा है। विभाग का मानना है कि बाबाओं की ज्यादातर अनुयायी महिलाएं और लड़कियां होती...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा में अब बाबाओं की पोल खोल अभियान शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के 2 बाबाओं रामपाल और गुरमीत राम रहीम के प्रकरणों के बाद शिक्षा विभाग यह पोल खोल अभियान शुरू करने जा रहा है। विभाग का मानना है कि बाबाओं की ज्यादातर अनुयायी महिलाएं और लड़कियां होती है। इसलिए लड़कियों को स्कूल स्तर पर ही बाबाओं के चमत्कारों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इसलिए शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी 32 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।  इसमें रोहतक के हरियाणा विज्ञान मंच सोसायटी के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग की ज्ञान-विज्ञान समिति के सदस्य साइंस अध्यापक, रिटायर्ड साइंटिस्ट की 5 सदस्यीय कमेटी तैयार की गई है। 

अगले सप्ताह से यह कमेटी एक-एक करके सभी 32 स्कूलों में जाएगी और फरवरी के अंत तक यह कार्यक्रम चलेगा। रिटायर्ड साइंटिस्ट और साइंस अध्यापक बाबाओं द्वारा दिखाए गए चमत्कारों को दिखाएंगे और बताएंगे कि ज्वलनशील पदार्थों की जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति यह चमत्कार कर सकता है। लड़कियों को सम्मोहन करने वाली विधियों की भी जानकारी दी जाएगी। शुरूआत में यह प्रोजैक्ट पायलट बेस पर चलाया जाएगा। यदि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सफल रहता है तो अगले वर्ष प्रदेश के सभी स्कूलों में यह प्रोजैक्ट शुरू किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!