Edited By Rakhi Yadav, Updated: 10 Dec, 2018 03:08 PM
हरियाणा में इनेलो से अलग हुए दुष्यंत चौटाला ने रविवार को नई पार्टी जननायक जनता पार्टी का ऐलान करते हुए अपनी पारी की शुरुआत कर ली है। दुष्यंत की पहली रैली में काफी .....
अंबाला(अमन कपूर): हरियाणा में इनेलो से अलग हुए दुष्यंत चौटाला ने रविवार को नई पार्टी जननायक जनता पार्टी का ऐलान करते हुए अपनी पारी की शुरुआत कर ली है। दुष्यंत की पहली रैली में काफी भीड़ देखने को मिली, लेकिन विरोधी इसे हल्के में लेते हुए नई बोतल में पुरानी शराब बता रहे हैं। अंबाला में भाजपा विधायक असीम गोयल ने दुष्यंत की नई पार्टी के बनने के बाद कहा कि उन्होंने पार्टी का गठन अपने अस्तित्व और अपने परिवार में राजनीतिक वर्चस्व को बचाने के लिए किया है।
उन्होंने कहा इस पार्टी के गठन से हरियाणा के हितों की रक्षा व हरियाणा को बुलन्दियों तक ले जाने की बात कहीं दिखाई नही देती। इस दौरान गोयल ने नई पार्टी के लिए दुष्यंत को शुभकामनायें भी दी। भाजपा व कांग्रेस देश में 5 राज्यों में हुए चुनावों के बाद अपनी-अपनी सरकारें बनने का दावा कर रही हैं। कांग्रेस के दावों पर गोयल ने कहा कि 5 राज्यों में पार्टी के नेता कमल खिलाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं और पांचो राज्यों मे भाजपा की बड़ी जीत होगी।