Edited By Isha, Updated: 05 Jan, 2020 05:14 PM
रियाणा के उप मुख्यमंत्री बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गए हैं। उनका नाम विश्व की मशहूर हस्तियों पर नजर रखने वाली मैगजीन फोर्ब्स मेें छपा है। फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में उप मुख्यमं
डेस्कः हरियाणा के उप मुख्यमंत्री बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गए हैं। उनका नाम विश्व की मशहूर हस्तियों पर नजर रखने वाली मैगजीन फोर्ब्स मेें छपा है। फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का नाम शामिल है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला का रोल काफी अहम रहा। उनके कारण ही भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने में कामयाब हो पाई।
विश्वभर के पॉलिटिशियन्स, खिलाड़ी, समाजसेवी और बिज़नेस की 20 हस्तियों की इस लिस्ट में स्टील किंग लक्ष्मी नारायण मित्तल के बेटे आदित्य मित्तल, सऊदी के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान, पर्यावरण चिंतक ग्रेटा थनबर्ग, भारत से कन्हैया कुमार, प्रशांत किशोर और टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा भी शामिल हैं।