पिता के जेल जाने के बाद बेटों ने संभाला रैली का मोर्चा

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 22 Nov, 2018 01:38 PM

dushyant and digvijay took part in rally rally after father s jail

इनेलो पार्टी में मचे घमासान के बाद इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला के पुत्र व पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने पार्टी बदलते का ऐलान किया। अजय जेल से पेरोल पर आए थे जो समय खत्म होने के बाद वह .....

चंडीगढ़(धरणी): इनेलो पार्टी में मचे घमासान के बाद इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला के पुत्र व पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने पार्टी बदलते का ऐलान किया। अजय जेल से पेरोल पर आए थे जो समय खत्म होने के बाद वह वापस जेल चले गए। जिसके बाद से उनके बेटे दुष्यंत सिंह व दिग्विजय सिंह चौटाला ने जींद में 9 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए मोर्चा संभाल लिया है। हिसार व जींद जिले की कमान दुष्यंत ने खुद अपने हाथों में रखी है। वहीं कैथल जिले के इंचार्ज दिग्विजय सिंह चौटाला होंगे।

तैयारियों के लिए प्रभारी नियुक्त
दोनों भाईयों ने ठान लिया है कि वो रैली को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा देंगे।  जिसकी तैयारियों के लिए  22 जिलों के सभी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जो इस बात पर पूरी तरह से नजर रखेंगे कि कही कोई चूक न रह जाए। किसी को किसी भी तरह की परेशानी न हो। 

यहां से शुरू की जाएगी रैली
यह रैली जींद में नए बस स्टैंड की साइड बसे पिंडारा गांव में होगी। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ने वाले डॉ़ केसी बांगड़ को पंचकूला व अंबाला जिले का इंचार्ज बनाया गया है। उनके साथ पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका की ड्यूटी अंबाला में लगी है। 

इनको बनाया गया इंचार्ज
डॉ़ बांगड़ ने बताया कि इनेलो के राष्ट्रीय सचिव रहे अशोक शेरवाल को यमुनानगर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ अजय चौटाला के करीबियों में शुमार ओपी लाठर को जोड़ा गया है। साथ ही तेलू राम जोगी जोकि पूर्व में नेशनल लोकदल के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, वह हिसार जिले के प्रभारी होंगे।  

कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष रहे कुलदीप सिंह मुलतानी को कुरुक्षेत्र जिले का जिम्मा सौंपा है। पूर्व विधायक व इनेलो के किसान सैल के अध्यक्ष रहे सरदार निशान सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सिरसा जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। बता दें कि निशान सिंह ने ही सबसे पहले बगावत का झंडा बुलंद किया था।

उकलाना से इनेलो विधायक अनूप धानक को फतेहाबाद जिले का इंचार्ज लगाया है। पूर्व विधायक रण सिंह बैनीवाल भी इसी जिले में रैली के लिए लोगों को निमंत्रण देंगे। पूर्व विधायक एवं सोनीपत के जिलाध्यक्ष रहे पदम सिंह दहिया को सोनीपत और रोहतक जिले की कमान सौंपी है। रोहतक जिले में विशेष तौर पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल मकड़ौली व इनेलो के जिलाध्यक्ष रह चुके बलवान सिंह सुहाग भी  पदम दहिया जी के साथ सोनीपत का काम संभालेंगे।

झज्जर जिला के तीन बार जिलाध्यक्ष रहे सतपाल पहलवान को गुरुग्राम और पूर्व मंत्री जगदीश नैय्यर को पलवल व फरीदाबाद जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव रहे बृज शर्मा को करनाल जिले की कमान सौंपी है और इनेलो के वरिष्ठ नेता सतवीर सिंह का ध्यान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान को पानीपत जिले की कमान सौंपी है। 

पार्टी के लम्बे समय तक प्रदेश प्रचार सचिव रहे राजकुमार रिढाऊ रेवाड़ी जिले में रैली के लिए प्रभारी होंगे। इसी तरह से महेंद्रगढ़ के दो बार जिलाध्यक्ष रहे सत्यवीर सिंह नौताना को महेंद्रगढ़ और तीन बार विधायक रहे रमेश खटक को भिवानी जिले का प्रभारी लगाया है। दादरी से इनेलो विधायक राजदीप सिंह फौगाट दादरी जिले के साथ-साथ झज्जर जिले के भी प्रभारी होंगे। मेवात जिले की कमान पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के विश्वासपात्रों में शुमार रहे पंडित योगेश शर्मा को मिली है।
 
 
  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!