Edited By Manisha rana, Updated: 07 May, 2020 09:48 AM
दहेज रूपी दानव आज फिर एक विवाहिता को निगल गया। ताजा मामला फरीदाबाद के बस्सा पाडा क्षेत्र का है जहां महिला को दहेज की मांग......
फरीदाबाद (अनिल राठी) : दहेज रूपी दानव आज फिर एक विवाहिता को निगल गया। मामला फरीदाबाद के बस्सा पाडा क्षेत्र का है जहां महिला को दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते उसी के पति द्वारा जान से मारने के बाद उसके शव को जलाने का सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी अनुसार दिल्ली के रहने वाले मृतिका के भाई संदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन शोभना शर्मा की शादी सन 2004 में ऋषि राज निवासी बस्सा पाड़ा ओल्ड फरीदाबाद के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ऋषिराज उनकी बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगा। उन्होंने कहा कि रोजाना वह उनकी बहन के साथ मारपीट करता था जिसकी वजह से घर में अक्सर झगड़ा रहता था। एक दिन उनकी दूसरी बहन का फोन आया कि शोभना मर चुकी है जिसके बाद वह नई दिल्ली से ओल्ड फरीदाबाद बससा पाड़ा पहुंचे। मृतक के भाई ने बताया कि वहां पहुंच कर उनको पता चला कि यहां मामला दूसरा है उनको यहां पहुंचकर पता चला कि शोभना के शव को उसके पति व उसके परिवार के लोगों ने श्मशान में जला दिया है। संदीप ने बताया की ऋषिराज उनकी बहन के साथ मारपीट करता था।
वहीं पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति ऋषि राज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बाकी लोगों की तलाश जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी आरोपी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।