Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jul, 2020 01:07 PM
कनीना उपमंडल के गांव सुंदरह में बीती देर सायं एक 7 माह की गर्भवती महिला रीना ने अज्ञात कारणों क चलते जहर निगल लिया...
कनीना : कनीना उपमंडल के गांव सुंदरह में बीती देर सायं एक 7 माह की गर्भवती महिला रीना ने अज्ञात कारणों क चलते जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत में महेंद्रगढ़ अस्पताल भिजवाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। महिला के भाई उपेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने 4 महिलाओं सहित 6 व्यक्तियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर शव का पंचनामा करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में उपेंद्र वासी पाएगा, महेंद्रगढ़ ने कहा कि उसकी बहन का शादी करीब 10 वर्ष पूर्व सुंदरह वासी संजय कुमार के साथ हुई थी। ससुरालजन उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। स्विफट डिजायर कार सहित दहेज की मांग लगातार की जा रही है। उसने परिजनों से ये बातें बताई थी। ससुरालजनों से तंग आकर उसने मजबूरन जहर खाकर निगला। मृतका अपने पीछे 9 वर्षीय लड़कीव 4 वर्षीय लड़का छोड़ गई। दोंगड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सुमन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया औऱ उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। उपेंद्र के बयान पर पुलिस ने मृतका के प्रति संजय कुमार, ससुर मामन, सास गायत्री देवी, ननद रामरति, सविता व रीना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।