अब लक्ष्मण रेखा लांघने वालों की खैर नहीं, प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने एकत्रित युवाओं को खदेड़ा

Edited By Shivam, Updated: 31 Mar, 2020 03:44 PM

do not cross laxman rekha administration on alert

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे देश लगाए गए लॉकडाऊन से शहर व बाजारों की सड़कें सुनी नजर आ रही हैं। जनता की सेवा के लिए जिला प्रशासन दिन-रात एक किए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर व कर्मचारी जान हथेली पर रखकर मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। पुलिस...

कुरुक्षेत्र (पंकेस): कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे देश लगाए गए लॉकडाऊन से शहर व बाजारों की सड़कें सुनी नजर आ रही हैं। जनता की सेवा के लिए जिला प्रशासन दिन-रात एक किए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर व कर्मचारी जान हथेली पर रखकर मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। पुलिस की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त कर रही है। कई गांव में पुलिस ने एकत्रित मिले युवाओं को वहां से खदेड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार 14 अप्रैल तक हरियाणा प्रदेश को पूर्णत: लॉकडाऊन किया हुआ है और इस लॉकडाऊन के दौरान लोगों को अपने घरों तक ही सीमित रहने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा पुलिस कर्मचारियों ने प्रवासी मजदूरों को नाकों पर रोककर पूछताछ की और 398 प्रवासी मजदूरों के रहने की व्यवस्था की गई है। 

लोग घर की लक्ष्मण रेखा के अंदर ही रहे 
कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाऊन के बावजूद कुछ लोग अपने घर की लक्ष्मण रेखा को लांघ रहे हैं। प्रशासन अब बेवजह सड़कों व गलियों में घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। लॉकडाऊन के नियमों का पालन करवाने के स्वयं डी.सी. व एस.पी. सहित अन्य अधिकारी भी जिले पर पैनी नजर रखे हुए हैं तथा लोगों को लॉकडाऊन की पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

एस.पी. ने नई सब्जी मंडी में पहुंचकर लोगों को सख्त हिदायतें दी कि सब्जी मंडी में हर व्यक्ति एक-दूसरे से दूरी बनाकर ही सब्जी अन्य वस्तुओं की खरीददारी करें। जिले में प्रत्येक नागरिक को लॉकडाऊन के नियमों की पालना हर हाल में करनी होगी, जो भी व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

लॉकडाऊन पर बिगड़ा रसोई का बजट 
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाऊन के चलते हर घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकार की ओर से लोगों को घरों रहने के लिए कहा गया है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर ही तोड़कर रख दी है। बजट बिगडऩे से रसोई लडखड़ाने लगी है। ऐसे में आम आदमी के समक्ष यह समस्या है कि सीमित बजट में वह कैसे घर चलाएं। बच्चों और परिवार की जरूरतें कैसे पूरे करें। इसके अलावा जरुरी रसोई का सामान व खाद्य पदार्थों की वस्तुएं महंगे दामों में बिक रही हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

नियमों की धज्जियां उड़ा रही फल-सब्जी रेहड़ी वाले 
मार्कीट कमेटी के आदेश की धज्जियां उस समय उड़ती दिखी। जब शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में फल व सब्जी की रेहड़ी वालों ने प्रशासन के सख्त आदेशों के बावजूद भी रेहडिय़ों पर कोई किसी सब्जी व फल-फ्रूट की रेट लिस्ट नहीं लगाई। प्रशासन ने आदेश दिया था कि जो भी रेहड़ी वाला फल-सब्जी बेचेगा उस फल सब्जी की रेहड़ी पर रेट लिस्ट लगाएगा। वहीं सब्जी के रेट मनमाने से दाम से बिक रही है जिसका प्रशासन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!