Edited By vinod kumar, Updated: 24 Jul, 2020 08:12 PM
जिला जेल अधीक्षक संजीव पातड़ की गाड़ी आज लाडवा के पास पलट गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उन्हें उपचार के लिए कुरुक्षेत्र अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक संजीव पातड़ आज सुरक्षा कर्मचारी व रिश्तेदार के साथ छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): जिला जेल अधीक्षक संजीव पातड़ की गाड़ी आज लाडवा के पास पलट गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उन्हें उपचार के लिए कुरुक्षेत्र अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक संजीव पातड़ आज सुरक्षा कर्मचारी व रिश्तेदार के साथ छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे कि लाडवा के पास उनकी फोर्ड एंडेवर गाड़ी पलट गई। यह हादसा ट्रैक्टर ट्राली के अचानक मोड काटने पर हुआ।