अभयपुर गांव की महिला सरपंच को अदालत ने किया डिसमिस

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 01 Jun, 2018 03:10 PM

साल 2016 में हुए पंच सरपंचों के चुनाव में अभयपुर गांव से सरपंच पद के लिए चार महिला प्रत्याक्षी चुनाव मैदान में उतरी थी। इन्ही में से सरपंची पद पर जीत हासिल करने वाली महिला निर्मल देवी थी। वहीं दूसरे....

सोहना(सतीश कुमार): साल 2016 में हुए पंच सरपंचों के चुनाव में अभयपुर गांव से सरपंच पद के लिए चार महिला प्रत्याक्षी चुनाव मैदान में उतरी थी। इन्ही में से सरपंची पद पर जीत हासिल करने वाली महिला निर्मल देवी थी। वहीं दूसरे स्थान पर रीना देवी रही। 
PunjabKesari
जिन्होंने निर्मल पर आरोप लगाते हुए अदालत में रिट पिटिसन दायर कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर निर्मल के ऊपर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए कहा था कि जितने वाली महिला सरपंच निर्मल नही बल्कि शीतल है।
PunjabKesari
जिन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित किये गये शिक्षा के डाक्यूमेंट्स पूरे नही करने पर निर्मल नाम से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की है। जिसने राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड व वोटर लिस्ट में अपना नाम बाद में गलत दर्ज कराया है। 
PunjabKesari

याचिका दायर कर्ता रीना के अधिवक्ता ने निर्मल के सभी दस्तावेजों को अदालत के सम्मुख पेश करते हुए बताया कि ये महिला निर्मल नही बल्कि शीतल है। जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए निर्मल नाम के दस्तावेजों को फर्जी मानते हुए महिला सरपंच को डिसमिस कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!