Edited By Shivam, Updated: 09 Oct, 2021 10:54 PM
ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने इनेलो पर बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा कि अभय चौटाला ने विधानसभा में बोला था कि जब तक कृषि कानून वापिस नहीं होते वे विधानसभा का मुंह नहीं देखेंगे तो आज वे ये बताएं कि वो चुनाव क्यों लड़ रहे...
सिरसा (सतनाम सिंह): ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने इनेलो पर बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा कि अभय चौटाला ने विधानसभा में बोला था कि जब तक कृषि कानून वापिस नहीं होते वे विधानसभा का मुंह नहीं देखेंगे तो आज वे ये बताएं कि वो चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? साथ ही दिग्विजय ने ऐलनाबाद में भाजपा और जजपा का विरोध करने वाले किसानों को इनेलो का एजेंट बताया।
दिग्विजय चौटाला ने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि जो आज एक सीट वाला है जो आज शून्य पर है चाहे उसकी एक सीट आ भी जाए तो भी 1 सीट से 47 सीट तक कभी नहीं पहुंच पाएगी। ये तय है कि उनकी सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बनेगी। वहीं दिग्विजय ने कांग्रेस की जीत के दावे के सवाल पर कहा कि कांग्रेस कल्चर के लोग इस इलाके में नहीं हैं।
दिग्विजय ने किसान आंदोलन पर कहा कि विरोध करना सबका अधिकार है लेकिन ऐलनाबाद में जो लोग विरोध कर रहे हैं, वे इनेलो के एजेंट हैं। उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्यवाही करनी चाहिए। दिग्विजय ने किसान आंदोलन को पंजाब के राजनीतिक लोगों की गहरी साजिश बताया और कहा कि ये लोग हरियाणा का माहौल बिगड़ कर पंजाब में फायदा लेना चाहते हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)