दिग्विजय का दमदार प्लान- हरियाणा में चलाया जाएगा जन-जन झण्डा कार्यक्रम

Edited By Shivam, Updated: 18 Dec, 2018 09:11 PM

digvijay chautala presented powerful plan for strengthening jj party

हरियाणा की राजनीति में दमदार दस्तक देने वाली जननायक जनता पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि ग्रामीण स्तर से लेकर शहरो में पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत बनाने के लिये दुष्यंत चौटाला के आदेशानुसार जन-जन झण्डा कार्यक्रम चलाया...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा की राजनीति में दमदार दस्तक देने वाली जननायक जनता पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि ग्रामीण स्तर से लेकर शहरो में पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत बनाने के लिये दुष्यंत चौटाला के आदेशानुसार जन-जन झण्डा कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह अभियान जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि जेजेपी संगठन को मजबूत बनाने के लिये जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 22 जिलों में बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और पार्टी से लोगों को जोड़ा जाएगा।

PunjabKesari

दिसम्बर, जनवरी, फरवरी होगी जननायक जनता पार्टी संगठन के लिए अहम
दिग्विजय ने कहा की डा. अजय सिंह चौटाला के द्वारा साल 2004-05 में शुरू किये गये एक यूथ-दस बूथ की आधारशिला रखी जाऐगी। दिसम्बर और जनवरी महीना जेजेपी के संगठन के लिए विशेष होगा। दिसम्बर में 21 से प्रदेश के 16000 बूथों पर एक यूथ दस बूथ को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस अभियान में गहनता से काम करेंगे तथा जिला, हल्का, पंचायत, बूथ स्तर पर काम कर पार्टी में 18 से 35 साल तक युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा।

PunjabKesari

दिग्विजय ने कहा की अब हरियाणा मे नई पार्टी जननायक जनता पार्टी के बाद लोग चुनाव चिन्ह को लेकर खासे उत्साहित हैं, जिसे चंद दिनों में जनता के बीच ला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल जी के नाम के अनुसार पार्टी का गठन किया गया है। उनके अनुसार पार्टी चौ. देवीलाल के विचारों पर चलकर जनता के जुड़ाव का प्रतीक होगी। 

चौटाला ने 9 दिसम्बर की पाण्डू पिण्डारा की धरती पर हुई दुष्यंत की रैली को ऐतिहासिक बताया। पार्टी गठन के बाद दिग्विजय ने सभी के सहयोग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में किसानों के उत्थान, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, छात्र हितों की सरकार, दलित, पिछडों को मजबूत करने, जाति वाद को हराने वाली जननायक जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!