सैनिक नगर में फैला डायरिया, 12 मरीज भर्ती

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 27 Jul, 2018 08:19 AM

diarrhea spread in sainik nagar 12 patients recruited

बब्याल गूंगा माडी के साथ लगते सैनिक नगर क्षेत्र में डायरिया के एक दम से कई केस सामने आए हैं। नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ते देख सी.एम.ओ. डा. अशोक ने सैनिक नगर क्षेत्र का मौका देखने के साथ लोगों को जागरूक किया। साथ ही मौके पर ....

अम्बाला(जतिन): बब्याल गूंगा माडी के साथ लगते सैनिक नगर क्षेत्र में डायरिया के एक दम से कई केस सामने आए हैं। नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ते देख सी.एम.ओ. डा. अशोक ने सैनिक नगर क्षेत्र का मौका देखने के साथ लोगों को जागरूक किया। साथ ही मौके पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट, ए.एन.एम. और लैब एटेंडेंट की टीमों को गठित किया। टीमों ने डोर-टू-डोर जाकर क्षेत्र के लोगों के नमूने लिए और जिस भी व्यक्ति के स्वास्थ्य गड़बड़ मिया, उसे एम्बुलैंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। दूसरी ओर डायरिया को लेकर पब्लिक हैल्थ के एक्स.ई.एन. अशोक शर्मा भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर जांच की।

डायरिया की चपेट में अधिकतर बच्चे हैं। कई बच्चों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में भी चल रहा है। डायरिया के प्रकोप को देखते हुए अस्पताल में शिशु विशेषज्ञ, आर.एम.ओ. के अलावा अन्य डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ की भी स्पैशल अस्पताल में डयूटी बढ़ा दी गई है।

नागरिक अस्पताल में गोगा माड़ी सैनिक नगर से 8 वर्षीय मंजीत, 17 वर्षीय सहवाक, 9 वर्षीय राजू, 7 वर्षीय आशीष, 5 वर्षीय अभिषेक, 9 वर्षीय सिमरन, 10 वर्षीय सहमूल, 16 वर्षीय काजल, 40 वर्षीय तिड़ी, 9 वर्षीय अमानत, 3 वर्षीय आराध्ना, 7 वर्षीय सम्राट भर्ती है इसके अलावा क्षेत्र से अन्य आए मरीजों को ओ.पी.डी में देकर फिलहाल छुट्टी कर दी गई है जबकि इसके अलावा कई बच्चे प्राईवेट अस्पताल में भी
 भर्ती है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!