धनखड़ ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को मजबूत करने के दिए निर्देश

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Aug, 2020 11:30 AM

dhankhar instructions to strengthen the organization

भाजपा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व भिवानी के मंडल अध्यक्षों की बैठक 2 सत्रों में पार्टी के सैक्टर-14 स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई...

चंडीगढ़/हिसार (बंसल, ब्यूरो) : भाजपा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व भिवानी के मंडल अध्यक्षों की बैठक 2 सत्रों में पार्टी के सैक्टर-14 स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई।इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद व प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया एवं प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश महामंत्री वेदपाल व शहरी मंडल अध्यक्ष विकास जैन ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी में मंडल इकाई बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष का दायित्व बहुत बड़ा व उपयोगी है। किसी भी मंडल अध्यक्ष के लिए 3 बातें बहुत ही आवश्यक होती हैं। इसमें उसके कार्य करने की योग्यता, स्वीकार्यता और प्रभावशीलता का होना बहुत जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योग्यता जन्मजात नहीं होती उसे अर्जित करना पड़ता है और दायित्व का विकास 2 बिंदुओं से होता है कौशल तथा गुणों का विकास। 

उन्होंने कहा कि जहां संघ में साधना की आवश्यकता होती है, वहां पार्टी संगठन में बैठकों का बहुत महत्व होता है। बैठकों के द्वारा कार्यकर्त्ताओं को एक दिशा में विचार करने का अवसर प्राप्त होता है। सभी मंडल अध्यक्ष भाषण कला में निपुण होने चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडल अध्यक्ष को हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। उसमें सभी को साथ लेकर चलने की विशेष कला को विकसित करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने लगभग 2 घंटे के समय में अनेक टिप्स मंडल अध्यक्षों को दिए।

सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने कहा कि आगामी 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि को प्रत्येक गांवों, शहरी वार्डों में एक त्रिवेणी अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो हम सभी के प्रयास से संभव हो सकेगा। प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडल की कार्यकारणी का खाका तैयार करें। उन्होंने कहा कि नए जिलाध्यक्ष नियुक्ति के बाद उनसे विचार विमर्श कर घोषणा करें।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, विधायक कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना, जिला महामंत्री सुजीत कुमार व आशा खेदड़, चुनाव प्रबंधक प्रवीण जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, जिला कार्यालय प्रभारी अशोक सैनी व पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह सहित अन्य पांचों जिलों के मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!