हवाई उड़ान भरने के दौरान डिप्टी चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

Edited By Shivam, Updated: 03 Dec, 2018 05:59 PM

deputy chief flying instructor accused of molestation of student

करनाल हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन नेवल (करनाल) में एक प्रशिक्षु छात्रा ने डिप्टी चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर पर फ्लाइंग के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज...

करनाल(केसी आर्या): करनाल हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन नेवल (करनाल) में एक प्रशिक्षु छात्रा ने डिप्टी चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर पर फ्लाइंग के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

छात्रा ने आरोप लगाया कि आमतौर पर कैप्टन विनोद कुमार सहगल फ्लाइंग कराते हैं। 26 नवंबर को सुबह कैप्टन विनोद और डिप्टी चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर कैप्टन सुनील दोनों फ्लाइंग क्लब में मौजूद थे। दोपहर को अचानक कैप्टन सुनील उसे एयर क्राफ्ट (छोटा जहाज) में ले गए और उससे उड़ान भरवाई। इस दौरान उनके साथ छेडख़ानी की। कैप्टन ने छेडख़ानी की घटना को किसी को बताने से मना कर दिया। इसके बाद उसने अपने माता-पिता को छेडख़ानी की घटना के बारे में बताया। इसके बाद थाना में मामला दर्ज करवा दिया।

हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन की छात्रा ने जो शिकायत पुलिस को दी है, उसके आधार पर धारा 354ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!