स्वर्ण जयंती प्रदर्शनी में तोडफ़ोड़, डेढ़ लाख का सामान ले गए चोर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Oct, 2017 01:41 PM

demolition in golden jubilee exhibition

भले ही पुलिस स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर महिलाओं के सिर से काली चुनरी उतरवाने में कामयाब हो गई हो....

भिवानी (पंकेस): भले ही पुलिस स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर महिलाओं के सिर से काली चुनरी उतरवाने में कामयाब हो गई हो, लेकिन शनिवार रात को चोर प्रदर्शनी से स्वयं सहायता समूहों का डेढ़ लाख रुपए का सामान चुरा ले गए। चोरों के निशाने पर फ्लावर पॉट रहे, कुछ को वे चुरा ले गए तो कुछ फ्लावर पॉट तोड़ दिए। लचर सुरक्षा व्यवस्था के चलते रविवार सुबह कई स्वयं सहायता समूहों ने अपना सामान समेट लिया तो कुछेक ने दोपहर को घर जाने की तैयारी करनी शुरू कर दी। यह घटना उस वक्त घटी जब स्टेडियम में पुलिसबल तैनात था।

स्वयं सहायता समूह को ब्याज मुक्त ऋण दिलवाने की सी.एम. की घोषणा को महज 4-5 घंटे बीते थे कि कुछ युवकों ने प्रदर्शनी के अंदर घुसकर स्वयं सहायता समूह की स्टालों पर तोडफ़ोड़ की व सामान चुरा ले गए। यह घटना करीब 6.30 या 7 बजे की है। उस वक्त स्टाल संचालकों को भोजन व सोने के लिए बी.डी.पी.ओ. कार्यालय यह कहकर भेज दिया कि उनकी स्टालों की सुरक्षा वे करवाएंगे। उस समय प्रदर्शनी में कोई नहीं था। केवल सुरक्षा कर्मियों के जिम्मे ही इसकी सुरक्षा थी। उसके बाद चोर नूहं निवासी श्रीकांत के स्टाल से 40 फ्लावर पॉट ले गए।

इनके अलावा 5 डिब्बे पेंट भी चुरा लिया। आरोपियों ने इस दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा पॉट तोड़ दिए जिनकी कीमत करीब 50-60 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपियों ने बडवा के एकता महिला ग्रुप की जूतों की स्टाल से 6 जोड़े जूती (लैदर) चुराए, बाबा हरिदास स्वयं सहायता समूह की स्टाल से करीब 32 पैकेट बाजरे के लड्डू व कतली, सोनीपत के हरे कृष्णा स्वयं सहायता समूह की ज्वैलरी की स्टाल से एक बैग आर्टीफिशियल ज्वैलरी ले गए।

इसी तरह करनाल के जानकी महिला स्वयं सहायता ग्रुप के स्टाल से एक बोरा डैकोरेशन फूल ले गए। मेवात निवासी अमीना के स्टाल से चोर 14,920 रुपए की आर्टीफिशियल ज्वैलरी चुरा ले गए। प्रदर्शनी से चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। प्रदर्शनी में करीब आधा दर्जन स्टालों पर चोरी होने के बाद जिला प्रशासन ने सुबह पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस वहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति की जांच कर रही थी। पुलिस ने स्टाल संचालकों के बयान दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!