Edited By Shivam, Updated: 07 Jan, 2021 11:13 PM
कैथल में एक महिला ने हरियाणा रोडवेज की बस में एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला अनीता व पति पवन जो मानस गांव के रहने वाले हैं। दोनों कामकाज के लिए फतेहपुर-पुण्डरी में रहते हैं। जब शाम 4 बजे के समय अनीता व उसका पति पुण्डरी से चेकउप के लिए बस से कैथल जा...
कैथल (सुखविन्द्र सैनी): कैथल में एक महिला ने हरियाणा रोडवेज की बस में एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला अनीता व पति पवन जो मानस गांव के रहने वाले हैं। दोनों कामकाज के लिए फतेहपुर-पुण्डरी में रहते हैं। जब शाम 4 बजे के समय अनीता व उसका पति पुण्डरी से चेकउप के लिए बस से कैथल जा रहे थे तो महिला को दर्द शुरू हो गया। जिस कारण बस को ही नागरिक अस्पताल लाया गया।
महिला की हालत ऐसी थी कि डॉक्टरों की डिलीवरी बस में ही करनी पड़ी। बच्चे ने बस में ही जन्म लिया और उसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को ही अस्पताल मे शिफ्ट किया गया। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है और इलाज चल रहा है। महिला के पति पवन ने बताया कि उनकी पत्नी अनीता को बस से ही चेकउप के लिए कैथल ला रहा था। रास्ते मे दर्द शुरू हो गए जिसकी वजह से बस में ही बच्चे का जन्म हुआ।