ELECTION 2019: परिसीमन ने रोकी जींद के नेताओं की लोकसभा में एंट्री

Edited By Shivam, Updated: 12 Mar, 2019 11:54 AM

delimitation marks stopped leaders of jind entry in lok sabha

2004 के लोकसभा चुनावों के बाद लागू हुए परिसीमन ने जिले के नेताओं की लोकसभा में एंट्री पूरी तरह से रोक दी है। नए परिसीमन में जिले को 3 संसदीय क्षेत्रों में बांट दिए जाने से लोकसभा चुनावों में जींद जिले का राजनीतिक...

जींद (जसमेर मलिक): 2004 के लोकसभा चुनावों के बाद लागू हुए परिसीमन ने जिले के नेताओं की लोकसभा में एंट्री पूरी तरह से रोक दी है। नए परिसीमन में जिले को 3 संसदीय क्षेत्रों में बांट दिए जाने से लोकसभा चुनावों में जींद जिले का राजनीतिक महत्व कम हो गया है।

जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों को नए परिसीमन में सिरसा, हिसार और सोनीपत संसदीय क्षेत्रों में बांट दिया गया। नए परिसीमन के बाद हुए लोकसभा चुनावों में जिले के नेताओं को प्रमुख दलों ने अव्वल तो अपनी टिकट देने से लगभग परहेज ही किया और किसी दल ने टिकट दे भी दी तो उस दल की बात लोकसभा चुनाव में नहीं बन पाई। साल 2004 में नए परिसीमन से पहले हुए लोकसभा चुनावों तक जींद जिले के नेता लोकसभा में निश्चित रूप से दस्तक देते थे। हिसार संसदीय क्षेत्र से 1977 से 2004 तक जितने भी सांसद बने, वे जींद जिले से थे। वजह यह थी कि तब हिसार संसदीय क्षेत्र में जींद जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र जींद, उचाना, नरवाना, राजौंद और कलायत आते थे। 5 विधानसभा क्षेत्रों के चलते तमाम प्रमुख दल जींद जिले से ही अपने प्रत्याशी हिसार लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारते थे। केवल 1980 में हुए लोकसभा चुनावों में हिसार जिले के मनीराम बागड़ी लोकदल की टिकट पर हिसार से सांसद चुने गए थे। 

1977 में जींद जिले के इंद्र सिंह श्योकंद जनता पार्टी की टिकट पर हिसार से सांसद बने थे। 1984 में हुए लोकसभा चुनावों में जींद जिले के बीरेंद्र सिंह हिसार से कांग्रेस टिकट पर सांसद चुने गए थे। 1989 में जींद के जयप्रकाश उर्फ जे.पी. जनता दल की टिकट पर हिसार से सांसद बने थे तो 1991 में जींद के ही मास्टर नारायण सिंह कांग्रेस की टिकट पर हिसार से सांसद चुने गए थे। 1996 में जींद के जयप्रकाश उर्फ जे.पी. हिसार से हविपा की टिकट पर सांसद बने थे तो 1998 और 1999 में हुए लोकसभा चुनावों में जींद के सुरेंद्र सिंह बरवाला हिसार से इनैलो टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2004 में हुए लोकसभा चुनावों में जींद के जयप्रकाश उर्फ जे.पी. तीसरी बार हिसार से सांसद चुने गए थे और तब वह कांग्रेस के प्रत्याशी थे। 
 

इस बार सोनीपत व हिसार संसदीय क्षेत्र से जींद के किसी नेता को मिल सकता है मौका
चुनावों में सोनीपत और हिसार संसदीय क्षेत्र से जींद के किसी नेता को मौका मिलने के आसार काफी ज्यादा बन रहे हैं। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आई.ए.एस. बेटे बृजेंद्र सिंह को सोनीपत से भाजपा टिकट के मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है। इसके लिए बीरेंद्र सिंह खुद चुनावी राजनीति से संन्यास तक लेने की बात कह रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजू मोर भी सोनीपत से भाजपा टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। यह सभी नेता जींद जिले से हैं। नई बनी जजपा द्वारा भी अपने जींद जिले के प्रधान कृष्ण राठी को सोनीपत संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावनाएं काफी प्रबल हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!