Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Sep, 2018 11:08 AM
तोशाम की एक युवती से युवक सुरेंद्र सिंह पिछले 6 साल से शादी का झांसा देते हुए उसका यौन शोषण कर रहा था। आरोपी युवक दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और अब उसने युवती से शादी करने से मना कर ...
भिवानी(मोटू): तोशाम की एक युवती से युवक सुरेंद्र सिंह पिछले 6 साल से शादी का झांसा देते हुए उसका यौन शोषण कर रहा था। आरोपी युवक दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और अब उसने युवती से शादी करने से मना कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
युवती ने बताया कि करीब 6 साल पहले तोशाम निवासी सुरेंद्र सिंह उसके सम्पर्क में आया और उसने उसके साथ शादी करने का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाने शुरू कर दिए। युवती ने बताया कि करीब 4 साल पहले सुरेंद्र दिल्ली पुलिस में भर्ती हो गया। उसके बावजूद वह उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाता रहा। मगर पिछले कुछ दिनों से उक्त युवक ने उससे सम्पर्क तोड़ते हुए शादी करने से मना कर दिया। रविवार को महिला थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।