Edited By Rakhi Yadav, Updated: 19 Dec, 2018 08:33 AM
हरियाणा में 5 नगर निगमों करनाल, यमुनानगर, पानीपत, रोहतक व हिसार में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में कौन बाजी मारेगा? इसका फैसला बुधवार दोपहर तक हो जाएगा। इस चुनाव के लिए गत 16 दिसम्बर...
चंडीगढ़(पांडेय): हरियाणा में 5 नगर निगमों करनाल, यमुनानगर, पानीपत, रोहतक व हिसार में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में कौन बाजी मारेगा? इसका फैसला बुधवार दोपहर तक हो जाएगा। इस चुनाव के लिए गत 16 दिसम्बर को मतदान प्रक्रिया पूरी हुई थी। प्रदेश में पहली बार मेयर का चुनाव मतदाताओं से सीधे तौर पर हुआ है। ई.वी.एम. में किसको जनमत मिला है, इसका फैसला 19 दिसम्बर को ई.वी.एम. खुलने पर पता चलेगा। राज्य चुनाव आयुक्त दिलीप सिंह ने कहा कि मतगणना को लेकर पुख्ता और व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
राज्य चुनाव आयुक्त दिलीप सिंह ने कहा कि 5 नगर निगमों के चुनाव और 2 नगर पालिका चुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी और दोपहर तक सभी परिणाम सामने आ जाएंगे। मतगणना का काम सी.सी.टी.वी. कैमरे की निगरानी में किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।