Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Sep, 2017 01:08 PM
सिरसा डेरा में चल रहे सर्च अभियान पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि...
गोहाना (सुनील जिंदल):सिरसा डेरा में चल रहे सर्च अभियान पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि ये फैसला बहुत देरी से लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी की जांच की जा रही है तो वह तुरंत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान नर कंकाल मिल सकते हैं। इसके साथ ही अगर वहां कुछ ऐसा सामान मिलता है तो संचालक को इसके घातक परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राम रहीम पर आरोप सीध होने पर सभी नेताओं ने चुपी साध ली।