हत्या कर नहर में फैंका युवक का शव, पहचान करने में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jan, 2021 02:51 PM

dead body of young man thrown in canal after killing police

बालसमंद नहर से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टि मामला हत्या करके शव नहर में फैंकन का है। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवा दिया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या...

हिसार ( ब्यूरो) : बालसमंद नहर से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टि मामला हत्या करके शव नहर में फैंकने का है। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवा दिया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक के चेहरे पर दाई ओर चोट के निशान हैं। इसके अलावा उसका गला भी रस्सी से घोंटा गया है और रस्सी गले में बंधी हुई है।

पुलिस के अनुसार उनको सूचना मिली थी कि एक युवक का शव नहर में तैर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर डाबड़ा रोड पुल के पास शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीबन 30 से 35 साल के बीच है। शरीर पर सिर्फ ब्ल्यू कलर का अंडरवियर मिला है। हालात देखने पर शव 1-2 दिन पुराना है। मृतक की 7 से 9 दिन पुरानी फ्रैंच कट स्टाइल दाड़ी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, साजिश व शव को खुर्द बुर्द करने की धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!