ट्रामा सेंटर के गेट पर महिला छोड़ गई व्यक्ति का शव, मृतक की पत्नी बोली- की गई हत्या

Edited By Isha, Updated: 04 Dec, 2020 01:56 PM

dead body of woman left at trauma center gate

यमुनानगर में  सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर के गेट पर महिला एक व्यक्ति का शव छोड़कर फरार हो गई। पंजाब नंबर की एंबुलेंस में वह शव लेकर आई थी। बाद में मृतक की पहचान द्वारकापुरी कालोनी निवासी 40 वर्षीय सौरभ अरोड़ा के रुप

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर में  सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर के गेट पर महिला एक व्यक्ति का शव छोड़कर फरार हो गई। पंजाब नंबर की एंबुलेंस में वह शव लेकर आई थी। बाद में मृतक की पहचान द्वारकापुरी कालोनी निवासी 40 वर्षीय सौरभ अरोड़ा के रुप में हुई। अस्पताल से मृतक के परिजनों को सूचना पहुंची, तो वह मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी मनमीत ने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या की गई है। जो महिला उसे यहां छोड़कर गई है। उसने ही यह वारदात की है। 

मृतक की पत्नी मनमीत ने बताया कि उसके पति सौरभ अरोडा पहले जगाधरी में ही प्रॉपर्टी का कार्य करते थे। कुछ समय पहले सौरभ की मुलाकात यमुनानगर की कालोनी निवासी सुगंधा नाम की महिला से कराई। महिला ने उसे झांसा दिया कि वह शेयर में इंवेस्टमेंट में करती हैं। जहां पर 15 फीसद के हिसाब से रिटर्न आती है। उसके चक्कर में आकर सौरभ ने 15 लाख रुपये दे दिए। अब वह महिला पैसे वापस नहीं कर रही। जब उससे पैसे वापस मांगे, तो झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। आरोप है कि यह महिला शहर से काफी लोगों के पैसे इसी तरह से ठगकर भाग चुकी है। वहीं बताया जा रहा है कि सौरभ काफी समय से पंजाब में ही रह रहा था। वहीं पर वह काम कर रहा था। उसी ने सब सब कुछ किया है।

इस मामले में एसएचओ सिटी सुखबीर सिंह ने बताया कि जानकारी के अनुसार  मृतक करीब तीन साल से पंजाब में रह रहा था। जिस महिला के बारे में बताया गया है वो यमुनानगर की ही रहने वाली है, जिसके साथ मृतक रहता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे। उसके हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शरीर पर चोट का भी कोई निशान नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!