Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Aug, 2017 02:51 PM
इंद्री पश्चिमी यमुना नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव नहर से बाहर निकाला गया
इंद्री(मेन पाल):इंद्री पश्चिमी यमुना नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव नहर से बाहर निकाला गया और उसकी पहचान रादौर निवासी अरविंद कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि रादौर निवासी अरविंद कुमार 2 दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था और नहर पर उसे देखा गया। वहां लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहर में कूद गया। वह युवक की शव की तलाश पिछले कई दिनों से कर रहे थे आज जैसे ही इंद्री स्थित नहर पर शव होने की जानकारी मिली तो शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई के प्रति संतोष जाहिर किया है।
शमशेर सिंह ने बताया कि राठौर का युवक पश्चिमी यमुना नहर में खुद गया था जिसकी हालत मानसिक रुप से ठीक नहीं थी।