DC ने PMO को किया तलब, सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली को सुधारने के दिए आदेश

Edited By Isha, Updated: 14 Nov, 2019 11:10 AM

dc pmo orders improve functioning civil hospital

लगातार सवालों के घेरे में चली आ रहे जींद के सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली से खफा डी.सी. डा. आदित्य दहिया ने बुधवार को सिविल अस्पताल की पी.एम.ओ. डा. शशि प्रभा अग्रवाल को कार्यालय में तलब किया......

जींद (जसमेर) : लगातार सवालों के घेरे में चली आ रहे जींद के सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली से खफा डी.सी. डा. आदित्य दहिया ने बुधवार को सिविल अस्पताल की पी.एम.ओ. डा. शशि प्रभा अग्रवाल को कार्यालय में तलब किया। पी.एम.ओ. डा. शशि प्रभा अग्रवाल को डी.सी. ने सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली सुधारने के कड़े आदेश दिए। इसी बीच भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने पी.एम.ओ. की कार्यप्रणाली को लेकर कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नोटिस में पूरा मामला लाएंगे। हर हालत में सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाएगा।

इस समय जींद का सिविल अस्पताल जींद के लोगों को राहत की जगह दर्द दे रहा है और वह जींद के लोगों के इस दर्द की दवा करवाकर ही दम लेंगे। दूसरी तरफ जींद के सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला के नोटिस में भी लाई गई है। उन्होंने भी अस्पताल की कार्यप्रणाली सुधारने की बात कही है। मंगलवार को जींद के सिविल अस्पताल में शहर के लक्ष्मी नगर के 11 माह के एक बच्चे की डैड बाडी लेने के लिए परिजनों को 18 घंटे तक बेवजह इंतजार करवाया गया था।

विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा के कहने के बाद भी जब सिविल सर्जन ने बिना पोस्टमार्टम करवाए बच्चे की डैड बाडी देने से मना कर दिया था तब विधायक को यह धमकी देनी पड़ी थी कि अब बिना पोस्टमार्टम करवाए बच्चे की डैड बाडी परिजनों को नहीं दी गई तो वह अस्पताल में धरना दे देंगे। इसके बाद ही अस्पताल प्रशासन के कान खड़े हुए थे और उसे बच्चे की डैड बाडी परिजनों को बिना पोस्टमार्टम करवाए ही सौंपनी पड़ी थी।

उनके साथ बैठक कर डी.सी. ने सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली पर आए दिन खड़े हो रहे गंभीर किस्म के सवालों और खासतौर पर मंगलवार को 11 माह के बच्चे की डैड बाडी सौंपने को लेकर हुए हाई वोल्टेज ड्रामे पर उनसे जानकारी मांगी। जानकारी लेने के बाद डी.सी. ने पी.एम.ओ. को कड़े निर्देश दिए कि सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली में तुरंत प्रभाव से सुधार किया जाए।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!