Edited By kamal, Updated: 12 Apr, 2019 05:46 PM
सोनीपत दवडू रोड पर उस समय सनसनी फैल गई। जब दिन दहाड़े एक लकड़ी कारीगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा...
सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत दवडू रोड पर उस समय सनसनी फैल गई। जब दिन दहाड़े एक लकड़ी कारीगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस पर सूचना के डेढ़ घंटा बाद पहुंचने का भी आरोप लग रहा है। मृतक के परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि 3 महीने पहले कामी निवासी विकास के साथ उसकी मारपीट हुई थी और उन्होंने उसे पीटा था जोकि मीनू ने उनके यहां काम किया करता था। वहीं पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है पुलिस पर डेढ़ घंटा देरी से पहुंचने का आरोप लग रहा है। सदर थाना प्रभारी वजीर रेनू ने बताया कि सूचना मिली थी कि देवडु रोड पर गोली मारी गई है, अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है। पूरे मामले में मामला दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।