Edited By Isha, Updated: 07 Nov, 2019 06:37 PM
फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। रतिया निवासी एक युवती ने अपने सगे पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने अपने पिता
फतेहाबाद (रमेश): फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। रतिया निवासी एक युवती ने अपने सगे पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने अपने पिता पर छेडख़ानी करने व गलत करने का प्रयास उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर बाप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके पिता ने कुछ समय पूर्व ने उसकी माता के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था तथा वह और उसके पिता एक मकान में रह रहे थे। 28-29 अक्टूबर की रात्रि को उसके पिता उसके कमरे में घुस आए तथा उसने अश्लील हरकतें की और गलत करने का प्रयास किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि शोर मचाने पर उसने मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। इस पर लड़की ने 100 नम्बर डायल किया और पुलिस ने आकर छुड़ाया। वहीं बेटी की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में शहरी थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर उसके आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा।