Edited By Shivam, Updated: 08 Apr, 2019 06:19 PM
बहादुरगढ़ में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस्सरहेड़ी गांव के माया विहार के बंद मकान में व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और महिला का शव नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतक व्यक्ति की पहचान शाहपुर गांव के...
बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस्सरहेड़ी गांव के माया विहार के बंद मकान में व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और महिला का शव नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतक व्यक्ति की पहचान शाहपुर गांव के महिपाल और महिला की पहचान जरगतपुर की रहने वाली सरोज के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों पहले से अलग-अलग शादीशुदा भी थे, लेकिन पिछले काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इसी कारण दोनों घर से गायब भी हो गए। घर से भागने के बाद दोनों इस्सरहेड़ी के माया विहार में किराये के मकान में रह रहे थे। आसपास के लोगों ने बंद मकान से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बन्द मकान का ताला तोड़कर देखा था। दोनों शव बुरी तरीके से गलसड़ चुके थे। पुलिस का मानना है कि करीब 7-8 दिन पहले दोनों की मौत हुई होगी जिसके कारण शव सड़ चुके थे। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या का मामला मानते हुए कार्रवाई की है।