HSSC Scam: 2 से 10 लाख रुपए में बिकी सरकारी नौकरी, डाटा रूम से लेकर पार्किंग तक फैला भ्रष्टाचार (VID

Edited By Shivam, Updated: 07 Apr, 2018 10:21 PM

हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन नोकरी धांधली मामले में कुछ अहम सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। ये सबूत आठों आरोपियों की टेलीफोनिक वार्ता से जुड़े हैं, जिस के आधार पर की गिरफ्तारियां गई हैं। मामले को लेकर चल रही पड़ताल में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम के...

पंचकूला(धरणी/उमंग): हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन नोकरी धांधली मामले में कुछ अहम सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। ये सबूत आठों आरोपियों की टेलीफोनिक वार्ता से जुड़े हैं, जिस के आधार पर की गिरफ्तारियां गई हैं। मामले को लेकर चल रही पड़ताल में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम के सामने कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

जांच में सामने आया कि हरियाणा में अगर एक ड्राइवर भर्ती होता है, तो 2 से साढ़े तीन लाख रुपए, वहीं क्लर्क के लिए 10 लाख रुपए लेने का खेल चल रहा था। जिसमें अभी कई कडिय़ां सामने आनी बाकी है,लिहाजा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 8लोगों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बड़ी बात यह है, कि पिछले डेढ़ साल से यहां किसी भी विभाग में किसी भी पद के लिए रेट तय किए जाते थे, जिसमें क्लर्क, ड्राइवर्स, कंडक्टर, नर्स, ऑपरेटर समेत अनेक भर्तियोंं में लोगों को भर्ती कराने के लए 2 से 10 लाख रुपए तक का सौदा होता था। जांच टीम अब पकड़े गए कर्मचारियों के बैंक खाते और प्रॉपर्टी की भी जांच करेगी।

इनके अंदर ही सारी इंफोर्मेशन
-केस की इन्वेस्टिगेशन क्राइम ब्रांच पंचकूला को दी गई है। जिसमें तीन टीमों को लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद रिमांड लेने के लिए शुक्रवार तक डॉक्यूमेंट्स को कंप्लीट किया गया, लेकिन इसके अलावा अभी तक टीम ने तीन लोगों के घरों में रेड कर ली है। जिसमें कई लाख रूपए कैश, दो लैप टॉप, एक डायरी और कुछ बिल मिले हैं।
- इसके अलावा पुलिस के पास वो साधन ही नहीं मिल रहा है, जिसमें इतनी हैवी हार्ड डिस्क के डाटा को डाला जा सके। क्यों कि यहां 22 से ज्यादा हार्ड डिस्क हैं,जिसमें पिछले डेढ साल की भर्तियों का डाटा है। जिसमें सारा खेेल रचा गया।
- दो लोगों के घरों पर रेड करने के लिए शुक्रवार शाम को ही टीम निकल गई। वहीं पंचकूला से एक जगह से कुछ डाटा मिला है, जिसे कुछ सीडी के अंदर डलवाया जा रहा है। जिसमें कुछ पेपरों की पूरी डिटेल है, ये वो पेपर और रिजल्ट है, जो पिछले छह माह में हुए हैं।

किस भर्ती के कितने तक लगे रेट
ड्राइवर भर्ती- 3.5 लाख से 4 लाख
क्लर्क भर्ती- 4 लाख से 5 लाख
क्लर्क भर्ती जनरल कैटिगिरी-10 लाख
ग्रीड सब स्टेशन में ऑपरेटर- 6 लाख
टाइपिंग टेस्ट क्लीयर के- 7 लाख रुपए
कंडक्टर भर्ती- 3 लाख

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!