Edited By Deepak Paul, Updated: 21 Jul, 2018 12:09 PM
नगर निगम द्वारा जगाधरी क्षेत्र से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया। इससे पूर्व नगर निगम द्वारा लगातार यमुनानगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। यह और बात है कि नगर निगम द्वारा हटाए गए कब्जे एक बार फिर काबिज हो गए हैं। इसी प्रकार जगाधरी में भी...
यमुनानगर (ब्यूरो): नगर निगम द्वारा जगाधरी क्षेत्र से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया। इससे पूर्व नगर निगम द्वारा लगातार यमुनानगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। यह और बात है कि नगर निगम द्वारा हटाए गए कब्जे एक बार फिर काबिज हो गए हैं। इसी प्रकार जगाधरी में भी शुक्रवार को नगर निगम की टीम बाद दोपहर अतिक्रमण हटाने के लिए गई। कई जगह टीम का विरोध भी किया गया, बावजूद इसके टीम ने कब्जे भी हटवाए और कुछ सामान जो बाहर रखा हुए था उसको कब्जे में भी लिया।
कुछ लोगों ने टीम को देखते हुए खुद ही अपना सामान उठाकर अपनी दुकानों में रख लिया लेकिन ऐसे लोगों को भी नगर निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दे डाली और कहा कि यदि भविष्य में भी उन्होंने दुकानों के बाहर इस प्रकार सामान रखते हुए अतिक्रमण किया गया तो जहां उनका सामान जब्त किया जाएगा, वहीं उनका चालान काटकर उन पर जुर्माना भी किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों द्वारा सबसे पहले सिविल लाइन क्लब के नजदीक से अतिक्रमण हटाया गया। मौके पर अतिक्रमण हटा रहे नगर निगम के नरेन्द्र, प्रदीप व अमर सिंह आदि ने बताया कि अतिक्रमण जहां जहां भी है वहां वहां से हटाया जाएगा, क्योंकि अतिक्रमण हटाने का काम कोई एक दिन का नहीं है बल्कि यह तो एक अभियान है जो अब लगातार जारी रहेगा। मौके पर नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारियों के साथ साथ पुलिस बल भी था।