Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2020 01:29 PM
सोनीपत में आज फिर कोरोना बम फूटा। आज यहां कुल 45 मामले सामने आए जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मामलो में तिहरा शतक बन गया है। ये सभी मामले अलग अलग जगहों से सामने आए है। आज आए नए मामलों के बाद सोनीपत
सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में आज फिर कोरोना बम फूटा। आज यहां कुल 45 मामले सामने आए जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मामलो में तिहरा शतक बन गया है। ये सभी मामले अलग अलग जगहों से सामने आए है।
आज आए नए मामलों के बाद सोनीपत में कोरोना पॉजिटिन मरीजों का आंकड़ा 306 हो गया है। सोनीपत स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री जांचने में जुटा है। सभी नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया है।