Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2020 07:49 AM
बिना सुरक्षा मानकों व नगर निगम की अप्रूवल के बिना अब आर.ओ. प्लांट्स को चलने की इजाजत नहीं होगी। बढ़ते कोरोना वायरस के चलते नगर...
सोनीपत : बिना सुरक्षा मानकों व नगर निगम की अप्रूवल के बिना अब आर.ओ. प्लांट्स को चलने की इजाजत नहीं होगी। बढ़ते कोरोना वायरस के चलते नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। जिन आर.ओ. प्लांट्स पर सुरक्षा मानक पुख्ता नहीं होंगे और कोविड-19 तहत सरकारी की गाइडलाइन के अनुरूप मानक पूरे नहीं किए होंगे उन्हें तुरंत बंद किया जाएगा।
गौरतलब है कि शहर में 2 दर्जन से भी ज्यादा आर.ओ. प्लांट्स हैं लेकिन इनमें अधिकतर ऐसे हैं जिनके पास नगर निगम की परमिशन नहीं है व ऐसे आर.ओ. प्लांट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करवाने को लेकर निगम अधिकारियों ने एक टीम बनाने के निर्देश दिए हैं, जो शहर में लगे सभी आर.ओ. प्लांट की सूची तैयार कर निगम अधिकारियों को सौंपेंगे। इसके अलावा आर.ओ. प्लांट्स पर कोविड-19 तहत जारी की गई गाइडलाइन के मानक भी जांचे जाएंगे। निगम अधिकारियों अनुसार सोनीपत नगर निगम में काफी संख्या में लोग आर.ओ. प्लांट्स लगाकर पानी माफिया का कार्य करते हैं। इसके अलावा शहर में अवैध रूप से लगे बोरवैल व आर.ओ. प्लांट्स के कारण ही शहर में पानी का संकट पैदा होता है।