चिंताजनक: हरियाणा के इस जिला में काेराेना ने एक बार फिर दी दस्तक, मिला एक पाॅजिटिव केस

Edited By vinod kumar, Updated: 02 May, 2020 03:46 PM

corona positive case came in yamunanagar

हरियाणा के यमुनानगर में काेराेना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनाें से काेराेना मुक्त चल रहे जिला में आज एक नया पाॅजिटिव केस सामने आया है। दरअसल, यहां नांदेड़ साब से 5 श्रद्धालु परसों शाम काे लौटे थे। ये सभी श्रद्धालु अंबाला से होकर...

यमुनानगर(सुमित): हरियाणा के यमुनानगर में काेराेना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनाें से काेराेना मुक्त चल रहे जिला में आज एक नया पाॅजिटिव केस सामने आया है। दरअसल, यहां नांदेड़ साब से 5 श्रद्धालु परसों शाम काे लौटे थे। ये सभी श्रद्धालु अंबाला से होकर लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन पांचों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 4 की रिपोर्ट नेगेटिव और 1 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। 

27 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति कालिंदी काॅलोनी का रहने वाला है। फिलहाल पूरे इलाके के सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी है। लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया है।

बता दें कि इससे पहले यमुनानगर में काेराेना के 3 मामले सामने आए थे। तीनाें काे अस्पताल में दाखिल कर इलाज शुरु किया था। इनकी दूसरी और तीसरी रिपाेर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। जिसके बाद जिला काेराेना मुक्त हाे गया था, लेकिन अब काेराेना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। ये केस सामने आने के बाद उपायुक्त मुकुल कुमार व पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कॉलोनी का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी घरों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच के आदेश दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!