Edited By Isha, Updated: 23 Apr, 2021 02:38 PM
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के लिए लाई गई महिला ने मुख्य गेट पर कार में ही बच्चे को जन्म दिया लेेेकिन बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला कोरोना...
सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के लिए लाई गई महिला ने मुख्य गेट पर कार में ही बच्चे को जन्म दिया लेेेकिन बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला कोरोना संक्रमित थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड प्रोटोकॉल से महिला का अंतिम संस्कार कराया।
सोनीपत के नागरिक अस्पताल के पीएमओ जय भगवान ने बताया कि 32 वर्षीय गर्भवती महिला थी। करीब एक महीने से उसका उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा था। एक सप्ताह पहले दर्द शुरू होने पर उसे अस्पताल में लाया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल से फिर नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव एक सप्ताह में होगा। 19 अप्रैल को पत्नी का कोविड-19 सैंपल लिया गया। 21 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पत्नी की हालत खराब देख कार में अस्पताल लाए थे। अस्पताल के गेट के पास उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की मौत हो गई। पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया वहां उसकी भी मौत हो गई।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)