अंबाला में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर हुआ 10234, मरने वालों की संख्या हुई124

Edited By Isha, Updated: 28 Nov, 2020 09:25 AM

corona figure in ambala increased to 10234

गर्मी में कोरोना खत्म होने की अफवाहों पर कड़कड़ाती ठंड ने फुलस्टॉप लगा दिया है। मार्च महीने के आखिरी दिनों में जिले में सबसे पहला कोरोना संक्रमित केस आया था। इसके बाद कोरोना के एक के बाद एक करके संक्रमित केस

अम्बाला शहर: गर्मी में कोरोना खत्म होने की अफवाहों पर कड़कड़ाती ठंड ने फुलस्टॉप लगा दिया है। मार्च महीने के आखिरी दिनों में जिले में सबसे पहला कोरोना संक्रमित केस आया था। इसके बाद कोरोना के एक के बाद एक करके संक्रमित केस बढऩे शुरू हो गए थे लेकिन उस दौरान गर्मी बढऩे से कोरोना खत्म होने की अफवाह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लेकिन ठंड बढऩे के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढऩी शुरू हो गई है। पिछले कईं दिनों से काफी संख्या में कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे हैं।

शुक्रवार को 99 नए संक्रमित केस सामने आए हैं। यह इस महीने में सबसे ज्यादा संक्रमित केसों की संख्या है। इसके साथ ही जिले में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 10234 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 31 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9606 हो गई है। 99 केस संक्रमित आने के साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 504 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कम होती दिख रही है और संक्रमित आने वालों की संख्या बढऩे के साथ जिले मेें एक्टिव केस बढ़ गए हैं।

इसके अलावा आज शहर शुक्लकुंड रोड निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह मरीज हाइपरटेंशन की बीमारी से पीड़ित थी और इलाज के दौरान ऑक्सीजन की स्पोट पर थी। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों मरीजों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है।  अम्बाला शहर से 30 केस, अम्बाला कैंट से 44 केस, शहजादपुर से 3 केस, मुलाना से 5 केस, बराड़ा से 4 केस, नारायणगढ़ से 1 केस व चौड़मस्तपुर से 12 केस पॉजिटिव मिले है। 

अम्बाला कैंट से 44 व शहर से 30 नए केस पॉजिटिव मिले
सैक्टर-9 से 7 केस, फुटबॉल चौक कैंट से 5 केस, टैगोर गार्डन कैंट से 1 केस, आदर्श नगर से 1 केस, सुंदर नगर से 1 केस, महेश नगर कैंट से 2 केस, गणेश विहार कैंट से 1 केस, बी.सी. बाजार कैंट से 6 केस, दुर्गा नगर कैंट से 2 केस, हरि नगर शहर से 1 केस, सुधीर नगर कैंट से 1 केस, शारदा नगर शहर से 1 केस, पुलिस लाइन शहर से 2 केस, राजिंद्र पार्क कैंट से 1 केस, मॉडल टाउन शहर से 3 केस, पालम विहार कैंट से 1 केस, आनंद निवास कैंट से 1 केस, प्रभु प्रेम पुरम से 1 केस, तोपखाना बाजार कैंट से 2 केस, लाल कुर्ती बाजार कैंट से 1 केस, राम नगर कैंट से 2 केस, डी.सी. रोड कैंट से 2 केस, शालीमार बाग कैंट से 1 केस, बलदेव नगर शहर से 2 केस, गोङ्क्षबद नगर कैंट से 1 केस, साइंस मार्कीट कैंट से 1 केस, हाऊसिंग बोर्ड कैंट से 1 केस, हरि नगर शहर से 3 केस, लालकुर्ती बाजार कैंट से 1 केस पॉजिटिव मिला है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!